Loading... NEW!

Business Idea: गरीब लोगों के लिए वरदान है ये बिजनेस, सिर्फ एक बार निवेश और जिंदगीभर मुनाफा

Business Idea: अगर आपको कहीं पर अच्छी नौकरी नहीं लग रही है या फिर आप काफी टेंशन में हो कि आखिर पैसे कैसे कमाए जाएं? तो इसलिए मैं आपको एक ऐसा तरीका बताने वाला हूं जिसे अगर आप सही तरीके से करते हैं तो आप जिंदगी भर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

आज आप लोगों को एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको कम निवेश करना होता है और हर महीने तगड़ी कमाई होती है। यह जो बिजनेस है खास करके गरीब लोगों के लिए वरदान जैसा है। अगर आपको इस व्यापार के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को आप लास्ट तक जरूर पढ़े ताकि आपको आसानी से समझ आ सकें।

कौन सा है यह बिजनेस?

दोस्तों इतनी देर से हम जी बिजनेस की बात कर रहे हैं दरअसल उसका नाम दोना पत्तल बनाने का बिजनेस है। इस व्यापार की यही खासियत है कि आपको केवल एक बार निवेश करना होता है और उसके बाद आपकी हर महीने तगड़ी कमाई होती है। यह बिजनेस उन लोगों के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है।

जो फिलहाल के लिए बेरोजगार है या फिर वह लोग जो अपना खुद का कोई यूनीक बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। इस व्यापार को शुरू करने के लिए आप लोगों को दोना पत्तल बनाने की मशीन खरीदनी होती है। जिसकी बाजार में कीमत ₹25000 से लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपए तक होती है।

कितना करना होगा पूरा निवेश?

अगर यहां पर बात लागत की की जाए तो आप लोगों को दोना पत्तल बनाने की मशीन खरीदनी होगी। आपको यह मशीन ऑटोमेटिक और मैन्युअल दोनों भी मिलेगी। यदि आप लोगों का बजट कम है तो आप मैनुअल मशीन खरीद सकते है। जिसकी कीमत ₹25000 है। वहीं दूसरी ओर यदि आपका बजट ज्यादा है तो आप ऑटोमेटिक दोना पत्तल बनाने की मशीन खरीद सकते हैं और इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए तक होती है।

इसके अलावा आपको कच्चा माल खरीदने के लिए 15 से ₹20000 तक का खर्चा करना होगा। अगर आप अकेले इस बिजनेस को संभालते है, तो आपको थोड़ा कम खर्च लगेगा। अगर पूरे निवेश की बात की जाए तो आपको लगभग ₹50000 तक का निवेश करना होगा।

बिजनेस में कितना प्रॉफिट होगा?

अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है कि अगर दोना पत्तल का बिजनेस हम शुरू करते हैं तो हर महीने कितने रुपए तक आमदनी है हम कर सकते हैं। दोस्तों अगर प्रॉफिट की बात की जाए तो सबसे पहले हमें यह देखना है कि आपका बजट या फिर आप किस लेवल का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप जितना बड़ा बिजनेस शुरू करेंगे उतना तगड़ा मुनाफा होगा।

उदाहरण के लिए अगर आप छोटे लेवल से बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आपकी हर महीने 30 से ₹40000 तक की आमदनी हो जाती है मतलब की एक प्रॉफिट हो जाता है। अगर वहीं दूसरी और बड़ा बिजनेस शुरू करते हैं तो ₹80000 से ₹90000 तक मुनाफा मिल सकता है।

अगर शुरुआत में आपको बिजनेस बढ़ाना है तो इसके लिए आप ऑनलाइन मार्केटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स जैसे प्लेटफार्म पर अपने प्रोडक्ट्स लिस्ट कर सकते हैं और ऑनलाइन बेच सकते हैं।

Leave a Comment