Investment In SIP: नमस्कार दोस्तों, अगर आप निवेश करने का कोई ऐसा तरीका ढूंढ रहे हैं। जहां हर महीने कम पैसे निवेश करके ज्यादा रिटर्न मिल सके तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। चूंकि आज हम आपको इस लेकर माध्यम से आप लोगों को एक ऐसा कैलकुलेशन बताने वाले हैं।
जिसे अगर आप सही तरीके से समझ लेते हैं, तो आपको करोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकेगा। आज हम आप लोगों को एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं। जिसमें आपको हर महीने ₹1000 निवेश करने होते हैं और मैच्योरिटी पर आपको ₹1000 के एक करोड रुपए बनते हैं।
म्युचुअल फंड स्कीम क्या है?
दोस्तों अगर आपको कम पैसे में करोड़ों का फंड जुटाना है तो इसके लिए आपको म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। चूंकि यहां पर पैसा इन्वेस्ट करने के बाद आपको जमा राशि पर 12% से लेकर 15% तक के बीच सालाना रिटर्न यानी सालाना ब्याज मिलता है। हालांकि कुछ मामलों में आपको 15% से ज्यादा भी इंटरेस्ट मिल सकता है।
म्युचुअल फंड स्कीम की सबसे अच्छी बात यही है कि आप लोगों को सरकारी योजनाओं की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है और इतना ही नहीं आपको चक्रवृद्धि ब्याज भी मिलता है। ध्यान दीजिए आप डायरेक्ट म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश नहीं कर सकते हैं। अगर आपको इसमें निवेश करना है तो आपको SIP के माध्यम से अपना पैसा जमा करना होता है।
म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश करने के फायदे क्या है?
वैसे आप लोगों को बता दे कि अगर आप म्युचुअल फंड स्कीम में अपना पैसा लगाते हैं तो इसके कई तरह के फायदे हैं। जिनमें से सबसे पहले आपको गवर्नमेंट योजना की तुलना में सबसे बड़ा और सबसे अधिक ब्याज मिलता है। निवेश करने के बाद आपको ज्यादा रिस्क नहीं लेनी पड़ती।
कुछ ऐसी म्युचुअल फंड स्कीम है जिसमें अगर आप निवेश करते हैं तो इनकम टैक्स की धारा 80 से के अंतर्गत आपको टैक्स में छूट भी मिल सकती है। आपको एक साथ पैसे जमा करने की बिलकुल जरुरत नहीं होती है। आप हर महीने अपने हिसाब से निश्चित राशि जमा कर सकते हैं।
1 हजार रुपए की SIP करने पर मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न
अगर आपको भी₹1000 से एक करोड रुपए का फंड बनाना है और इसका तरीका जानना है, तो आपको ध्यान से पूरी जानकारी पढ़नी होगी। इसके अलावा ध्यान दीजिए की यह जो कैलकुलेशन हम आपको बताने जा रहे हैं वह आधिकारिक म्युचुअल फंड स्कीम कैलकुलेटर के माध्यम से बताया गया है।
अगर कोई व्यक्ति ₹1000 की एसआईपी लगातार 35 सालों तक करता है, तो उनको 35 सालों तक करीब करीब 4 लाख 20 हजार रुपए निवेश करने होंगे। इसके बाद अनुमानित 15% सालाना ब्याज दर के हिसाब से आपको निवेश की गई राशि पर 1 करोड़ 9 लाख रुपए अनुमानित ब्याज मिलता है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर ब्याज और निवेश की गई रकम मिलाकर 1 करोड़ 14 लाख 14 हजार 844 रुपए अमाउंट मिलती है।
यानी निवेशकों को ₹1000 निवेश करके एक करोड रुपए का फंड बनाने के लिए लगभग 35 साल तक लगातार निवेश करना होता है।