Post Office FD Scheme: दोस्तों अगर आप अपना पैसा किसी योजना में डिपाजिट करना चाहते हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि हमारा पैसा आखिर कहां पर डिपॉजिट करें तो दोस्तों आपको आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी योजना के बारे में बताने वाले हैं।
जहां पर अगर आप अपना पैसा लगाते हैं तो आपको बैंक से भी ज्यादा ब्याज मिलता है अगर बैंक की बात करें तो आपको 6% तक सालाना ब्याज मिलता है जबकि अगर आप पोस्ट ऑफिस में पैसा लगते हैं तो आपको 7.50% तक ब्याज मिलता है। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल लास्ट तक पढ़े।
क्या है पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम?
दोस्तों कई लोगों को पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम के बारे में पता नहीं है तो उन लोगों को बता दे की पोस्ट ऑफिस की जो एफडी स्कीम में इसमें अगर आप 5 साल के लिए पैसे लगते हैं तो आपको आकर्षक ब्याज मिलता है। लगभग आपको 7.50% तक का इंटरेस्ट मिलता है।
पोस्ट ऑफिस में आपको कई तरह की सुविधा भी मिलती है जिनमें से सबसे पहले है आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। लेकिन यहां पर आपको अलग-अलग ब्याज प्रदान किया जाता है जो आपको आगे बताया गया है।
कितना मिलता है ब्याज?
दोस्तों सबसे पहले अगर ब्याज दरों की बात की जाए तो अगर आप 1 साल के लिए अपना पैसा पोस्ट ऑफिस की स्कीम में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 6.90% सालाना ब्याज दर मिलता है। 2 साल के लिए पैसा जमा करने पर निवेशकों को 7% तक वार्षिक ब्याज मिलता है। वहीं दूसरी ओर कोई भी व्यक्ति अगर 3 साल के लिए अपना पैसा फिक्स्ड डिपाजिट करता है।
तो उन लोगों को हर साल यानी वार्षिक 7.1% सालाना ब्याज दर मिलता है। इसके अलावा अगर आपको जमा राशि पर सबसे ज्यादा ब्याज चाहिए, तो आपको 5 साल के लिए पैसा जमा करना होगा। क्योंकि 5 साल के लिए पैसा जमा करने पर आपको 7.50% सालाना ब्याज दर मिलता है।
50000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 5 साल के लिए ₹50000 जमा करता है, तो उनको 7.50% के हिसाब से लगभग ₹22000 का ब्याज मिलता है और वही मैच्योरिटी पर पूरी रकम 72000 रुपए के आसपास मिलती है।
इतना ही नहीं अगर आपको ज्यादा रिटर्न चाहिए तो आप ज्यादा पैसे निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप जितना अधिक पैसा लगाएंगे उतना ज्यादा 5 साल में रिटर्न पाएंगे। उम्मीद करता हूं कि आप लोगों को यह आर्टिकल और यह कैलकुलेशन पसंद आया होगा।