RD Scheme: हमारे भारत देश में ऐसे कई सारे लोग हैं जो निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। चूंकि निवेश करने के बाद हमें मैच्योरिटी पर काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। अगर आप कोई एक ऐसी योजना ढूंढ रहे हैं जहां पर कम पैसे निवेश करके अच्छा पैसा मैच्योरिटी पर मिल सकें तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी स्कीम बताने वाले हैं जिसमें आप अगर थोड़ा सा निवेश भी करते हैं तो आपको आगे जाकर काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। तो चलिए दोस्तों अब हम इस स्कीम के बारे में जानते हैं।
आखिर कौन सी है यह स्कीम?
आप लोगों को बता दे कि हम जिस योजना की बात कर रहे हैं। दरअसल उसका नाम पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी स्कीम है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आपके यहां पर एक साथ पैसे जमा करने की बिलकुल जरुरत नहीं होती है।
आपको यहां पर हर महीने पैसे जमा करने होते हैं और खास बात यही है कि निवेशक यहां पर सिर्फ ₹100 से निवेश करना शुरू कर सकते हैं। अगर अधिकतम की बात की जाए तो आप अपने हिसाब से कितना भी पैसा जमा कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा कोई भी लिमिट नहीं रखी गई है।
₹1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
दोस्तों सबसे पहले अब हम बात करते हैं कि अगर आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में 5 साल के लिए हर महीने ₹1000 जमा करते हैं तो इस हिसाब से आप लोगों को 5 साल तक ₹60000 जमा करने होंगे और उसके बाद आपको 6.70% सालाना ब्याज दर के हिसाब से जमा राशि पर 11369 रुपए अनुमानित ब्याज मिलेगा। जबकि, मैच्योरिटी पर पूरी रकम 71369 रुपए मिलते हैं।
₹2000 जमा करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?
अगर आपको पोस्ट ऑफिस में निवेश करना है और आपका बजट ₹2000 है, तो इस हिसाब से आपको 5 साल तक 120000 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। इसके बाद 6.70% प्रति साल के हिसाब से जमा राशि पर 22732 रुपए इंट्रेस्ट मिलेगा और अकाउंट मैच्योर होने के बाद 142732 रुपए मिलेगा।
₹5000 जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?
अगर आपका बजट हर महीने ₹5000 जमा करने का है तो आपको 5 साल तक ₹300000 जमा करने होंगे और इसके बाद 6.70% सालाना ब्याज दर के हिसाब से आपने जितनी भी राशि जमा की थी। उस पर 56830 रुपए ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर पूरा पैसा 356830 रुपए मिलेगा।